February 11, 2026

जनपद में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालो की तादात बढ़ी

1 min read
Spread the love

जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की रफ्तार बढ़ गयी है। रविवार को आयी जांच रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 24 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। वर्तमान में 538 एक्टिव मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 84 लोगों की जान कोरोना संक्रमण से जा चुकी है। जिले में रविवार को 1549 सैंपलों की रिपोर्ट आयी। इसमें 14 लोग पॉजिटिव निकले। इस दौरान 1535 लोग निगेटिव रहे। नए संक्रमित मिलने पर जनपद में कुल 5856 केस हो चुके हैं। इस बीच, 5496 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1070 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब तक दो लाख 10 हजार 357 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें दो लाख नौ हजार 664 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 693 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

संदीप कुमार ब्यूरो चीफ, भारत विमर्श जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *