किसना ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया
1 min read
उत्तर प्रदेश में 32वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत
चित्रकूट उप्र – उत्तर प्रदेश किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुरानी बाजार, कर्वी में अपना 32वाँ एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया। इस शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने किया। इसके साथ ही किसना ने राज्य में अपने रिटेल कारोबार के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
शोरूम की शुरुआत के मौके पर किसना कई खास ऑफर्स दे रहा है। इनमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट और सिर्फ 25% डाउन पेमेंट पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन शामिल हैं। ग्राहक अपनी पुरानी गोल्ड ज्वेलरी एक्सचेंज करके डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 105% वैल्यू भी पा सकते हैं। इसके अलावा, डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक ग्रैंड लकी ड्रॉ में हिस्सा लेकर कार या स्कूटर जीतने का मौका भी पा सकते हैं। (नियम और शर्तें लागू)
शोरूम के लॉन्च के मौके पर किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर संजीव कुमार श्रीवास्तव अपने पिता विश्वंभर प्रसाद श्रीवास्तव, माता उमा श्रीवास्तव, पत्नी अंजलि श्रीवास्तव, बेटे पार्थ श्रीवास्तव और बेटी रिद्धिमा श्रीवास्तव समेत उपस्थित रहे।
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश में हमारा विस्तार किसना की विकास यात्रा का एक अहम् हिस्सा है। राज्य में बड़ी संख्या में ग्राहक हैं, ज्वेलरी की पसंद लगातार बदल रही है और शुभ अवसरों पर डायमंड व गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की परंपरा भी है। ये सभी बातें किसना को उत्तर प्रदेश में अपना कारोबार बढ़ाने के नए अवसर देती हैं। उत्तर प्रदेश में अपने 32वें एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ हम राज्य में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं और अपने कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचा रहे हैं। राज्य में विस्तार जारी रखते हुए, हमारा उद्देश्य हर उत्सव और हर घर का हिस्सा बनना है, ताकि ‘हर घर किसना’ का हमारा विजन वास्तविकता के और करीब आ सके।”
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा, “उत्तर प्रदेश में अपने 32वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत के साथ हम इस क्षेत्र में किसना की उपस्थिति को और भी मजबूत कर रहे हैं। इस फेस्टिव सीजन में हम चित्रकूट के ग्राहकों को शानदार माहौल में डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के खूबसूरत कलेक्शन का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं। हमारे कलेक्शन में स्थानीय पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए डिजाइन हैं। साथ ही, दिवाली के खास ऑफर्स त्यौहारों की खरीदारी को और भी फायदेमंद बनाने का वादा करते हैं। हमें उम्मीद है कि हम ग्राहकों की खुशियों, उत्सवों और उनके खास पलों का हिस्सा बनेंगे।”
किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स संजीव कुमार श्रीवास्तव और विश्वंभर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा, “इस फेस्टिव सीजन में चित्रकूट में किसना को लेकर आकर हमें खुशी हो रही है। हमारे शोरूम में अलग-अलग पसंद और मौकों के लिए डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खूबसूरत रेंज उपलब्ध है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी का यादगार अनुभव देना है। शानदार माहौल और दिवाली के खास ऑफर्स के साथ हम
चित्रकूट में त्यौहारों की खरीदारी, उपहार देने और पारिवारिक समारोहों के लिए ग्राहकों की पसंदीदा जगह बनना चाहते हैं।”
किसना ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, शोरूम लॉन्च के मौके पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में सफाई अभियान चलाया गया, पौधे लगाए गए और रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इन सभी पहलों के माध्यम से किसना ने समाज की भलाई और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराई।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में
वर्ष 2005 में लॉन्च हुआ किसना, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। ‘हर घर किसना’ के विजन के साथ ब्रांड ने देश के 28 राज्यों में 1,500 से ज्यादा शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स के माध्यम से अपनी पहुँच स्थापित की है। आज देशभर में किसना के 170 से ज्यादा एक्सक्लूसिव शोरूम्स हैं। किसना हीरों की खरीद से लेकर बाजार तक उनकी सोर्सिंग में नैतिक तरीकों का पालन करता है और ग्राहकों को अनूठी डिजाइन्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराता है। किसना के कलेक्शन में अँगूठियाँ, ईयररिंग्स, पेंडेंट, मंगलसूत्र, नेकलेस, चूड़ियाँ, ब्रेसलेट, नोज पिन और पुरुषों के लिए ज्वेलरी शामिल हैं। ये सभी 9 कैरेट, 14 कैरेट, 18 कैरेट और 24 कैरेट सोने में उपलब्ध हैं। कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की सुविधा भी प्रदान करती है।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को आसान और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। यहाँ डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के नए डिजाइन देखे और खरीदे जा सकते हैं। असली और स्टाइलिश ज्वेलरी के कलेक्शन देखने के लिए www.kisna.com विजिट करें।
किसना के कलेक्शन में डायमंड और गोल्ड ईयररिंग्स, महिलाओं के लिए डायमंड ईयररिंग्स, गोल्ड ईयररिंग्स, नए डायमंड पेंडेंट डिजाइन, महिलाओं के लिए डायमंड रिंग और पुरुषों के लिए डायमंड रिंग जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं।
भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।
