October 28, 2026

दीपावली मेले की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

1 min read
दीपावली मेले की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
Spread the love

घाटों, पुलों और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

चित्रकूट – चित्रकूट में 6 से 10 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले दीपावली अमावस्या मेले की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने बुधवार को चित्रकूट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न घाटों, पुलों और मेला क्षेत्र का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने भरत घाट, राघव प्रयाग घाट, पीपा पुल, उतारा पुल तथा हनुमान धारा क्षेत्र का जायजा लिया। कलेक्टर ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और घाटों एवं आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद चित्रकूट को घाटों तथा उतारा पुल पर लगी रेलिंग की रंगाई-पुताई कर उन्हें सुंदर बनाने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने पुल में पानी रोकने वाले गेट को बंद कर दो दिवस के भीतर पानी रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर एवं एसपी ने नगर परिषद के मेला बाजार सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
चित्रकूट में दीपावली मेले की तैयारियां जोरो पर
चित्रकूट में 6 से 10 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले दीपावली अमावस्या मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। चित्रकूट में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और जनसुविधाओं को उपलब्ध कराने का कार्य तेज गति से किये जा रहे है। हनुमान धारा को चित्रकूट मुख्य मार्ग से जोडने के लिए वैकल्पिक रूप से क्षतिग्रस्त पुल के समीप कड़ीयन घाट, भैरोबाबा मंदिर के पास बनाए जा रहे पीपा पुल निर्माण पूरा कर लिया गया है। पीपा पुल में सुरक्षा के लिए रेंलिंग और नदी में फ्लोटिंग मार्क लगाए गए है। इसी तरह उतारा पुल में रेलिंग और फ्लोटिंग मार्क्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मंदाकिनी नदी में एक स्थान पर और पीपा पुल तैयार करने की कार्यवाही की जा रही है। उधर कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में फर्शीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। नगर पंचायत द्वारा वाहनों की पार्किंग, नियंत्रण कक्ष, साफ-सफाई, आश्रय स्थल सहित पेयजल इत्यादि की व्यवस्था भी की जा रही है। कामतानाथ की तरफ जाने वाली सडक रजौला बायपास पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पैच वर्क किया जा रहा है। भरत घाट आरती स्थल पर रेलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.