October 27, 2026

फ़्रांस के राष्ट्रपति का आपत्तिजनक पोस्टर लगाने से तीन गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

कस्बे में रविवार शाम फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुएल मैक्रोन का आपत्तिजनक पोस्टर सड़क पर लगाने में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति का आपत्तिजनक पोस्टर हटवा दिया। सराय मोहल्ले से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति का आपत्तिजनक पोस्ट लगाकर युवकों ने उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। पोस्टर पर ही फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार की अपील की गई थी। इस बीच, किसी व्यक्ति ने फोन से कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति का पोस्टर लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से पोस्टर हटवा दिया। पोस्टर लगाने के आरोप में मोहम्मद समीर,अब्दुल और महताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति का आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की सूचना मिलते ही तीनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

संदीप कुमार ब्यूरो चीफ,भारत विमर्श जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.