जमीन के लिए खूनी संघर्ष एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल
1 min read
जौनपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर के लाते बाजार थाना अंतर्गत मीरपुर गांव में है जमीनी विवाद हुआ जहां दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मार कर घायल कर दिया गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मामला गंभीर हो गया उसके बाद लाठी-डंडों से हुए इस हमले के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने आरोप लगाया कि बगल के गांव के कुछ दबंग आए दिन किसी न किसी बहाने से गांव वालों से मारपीट करते रहते हैं। एक पीड़ित महिला के अनुसार, लाइन बाजार थाना पुलिस ने अभी तक इन दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।हमले में सावन कुमार मौर्या उम्र25 वर्ष, किरण देवी 45 वर्ष, नीरज मौर्या और धीरज मौर्या सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। पीड़ितों को लाठी, डंडे और हॉकी से पीटा गया। घायलों ने कहा कि बल्कि इससे पहले भी उन पर दो-तीन बार हमला हो चुका है। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार मारपीट कर और पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के द्वारा सराहनीय कार्य घटित घटना के महज 2 घंटे अंदर ग्राम धन्नेपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गयी, जिसको पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर थाना लाइन बाजार में सुसंगत धाराओं में 12 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। नामजद 8 अभियुक्तों को 2 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश
