माधवगढ़ में 11 नवंबर से होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
1 min read
पीयूष दास जी महाराज के श्रीमुख से होगी कथा
सतना – ग्राम माधवगढ़ स्थित बापू पार्क में 11 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन परम पूज्य महंत श्री पीयूष दास जी महाराज (डाली बाबा आश्रम, सतना) के श्रीमुख से किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक श्रीमती शकुंतला गुप्ता एवं श्री राजेंद्र गुप्ता (कृष्णा मेडिकल स्टोर, माधवगढ़) हैं। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
आयोजन को लेकर संजय गुप्ता माधवगढ़, नगर अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन सतना एवं सदस्य, भाजपा सोशल मीडिया विभाग सतना एवं अजीत गुप्ता ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
