November 9, 2026

चित्रकूट में पहली बार 500 ड्रोन से आसमान में उतरी रामायण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रामघाट

1 min read
चित्रकूट में पहली बार 500 ड्रोन से आसमान में उतरी रामायण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रामघाट
Spread the love

चित्रकूट उप्र– धर्मनगरी चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले के दौरान आज आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला, मंदाकिनी नदी के ऐतिहासिक रामघाट पर पहली बार एक साथ 500 ड्रोन ने आसमान में उड़ान भरी। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते आसमान में जब भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग दिखाई दिए तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा रामघाट जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। करीब 30 मिनट तक चले इस भव्य ड्रोन शो ने दीपावली मेले को ऐतिहासिक बना दिया।

चित्रकूट के रामघाट पर रविवार रात करीब 8 बजे शुरू हुआ ड्रोन शो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। आसमान में सबसे पहले भगवान श्रीराम की धनुष-बाण के साथ आकृति दिखाई दी। इसके बाद सीता-राम की छवि, भगवान श्रीराम का वनवास, केवट प्रसंग, चित्रकूट में प्रवास, सीता हरण, हनुमान जी की लंका दहन और लंका विजय जैसे रामायण के प्रसंग ड्रोन की रोशनी से जीवंत हो उठे, 500 ड्रोन के इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए रामघाट और आसपास की छतों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। कोई मोबाइल में इस ऐतिहासिक पल को कैद करता नजर आया तो कोई हाथ जोड़कर प्रभु श्रीराम की आकृतियों को निहारता रहा। शो के समापन पर आसमान में जब जय श्रीराम लिखा दिखाई दिया तो पूरा रामघाट जयकारों से गूंज उठा, दीपावली अमावस्या मेले को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से पहली बार इतने बड़े स्तर पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया, चित्रकूट में परंपरा, आस्था और आधुनिक तकनीक के इस संगम ने श्रद्धालुओं को यादगार अनुभव दिया। वही चित्रकूट जिला अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा है कि यह ड्रोन सो चित्रकूट के लिए ऐतिहासिक सो है जिसमें रामायण के बारे में दिखाया गया है कि चित्रकूट में श्रीराम को दिखाया गया है मुझे यह नहीं पता था कि लोग इतना पसंद करेंगे, चित्रकूट के लिए एक अदभुत नजारा था।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.