February 10, 2026

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, खुशी का माहौल बदला मातम में

1 min read
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, खुशी का माहौल बदला मातम में
Spread the love

जौनपुर – जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी संतोष गौतम और उनके साले गुड्डू गौतम के साथ हुआ, जब अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार संतोष गौतम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ साले के घर जन्मदिन मनाने गए थे। इसी दौरान वे अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर नई बस्ती स्थित राहुल गौतम के घर पहुंचे थे, जहां पुत्री के जन्म के उपलक्ष्य में बरही समारोह आयोजित किया गया था। अंधेरा होने पर दोनों बाइक से बाजार से बैटरी लेने निकले थे। गुरुवार रात नेशनल हाईवे 135-ए पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संतोष और गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति सिपाही गौतम घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
बताया गया कि संतोष गौतम अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *