MGCGV में 8 से 12 फरवरी तक होगा ग्रामोदय महोत्सव
1 min read
चित्रकूट – महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में आगामी 8 से 12 फरवरी 2026 तक गत वर्षो की भांति ग्रामोदय महोत्सव होगा। इस अवसर पर कृषि गोष्ठी, व्याख्यानमाला, प्रदर्शनी, संगोष्ठी तथा खेल कूद, बौद्धिक, सांस्कृतिक, ललितकला प्रतियोगिताये और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक प्रो नन्द लाल मिश्रा ने बताया कि 8,9,10 फरवरी को खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताये डॉ विनोद कुमार सिंह के संयोजन में होगी एवं 11 फरवरी को फाइनल खेल कूद प्रतियोगिता होंगी। 9, 10 फरवरी को बौद्धिक प्रतियोगिताये प्रो ललित कुमार सिंह के संयोजन में कला संकाय में संपन्न होगी। 9, 10,11 फरवरी को डॉ विवेक फड़नीस के संयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताये विवेकानंद सभागार में होगी। 9,10 फरवरी को डॉ प्रसन्न पाटकर के संयोजन में ललित कला प्रतियोगिताये ललित कला विभाग में होगी। 10 फरवरी को प्रो देवेंद्र पाण्डेय के संयोजन में ग्रामोदय व्याख्यान माला बाल्मीकि सभागार में संपन्न होंगी। 12 फरवरी को कृषि संकाय में प्रो एस पी मिश्रा के संयोजन में कृषक गोष्ठी होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में ही 12 फरवरी 2026 को अपराह्न 02 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
