July 6, 2025

नवरात्रि में इन 9 रंगों को पहनने से होगा लाभ

1 min read
Spread the love

इस बार नवरात्रि कल से यानी 17 अक्टूबर से शुरु हो रही है। पूरा देश इन 9 दिनों में मां के नौ रुपों की पूजा करता है। हर कोई चाहता है कि उसकी पूजा में कोई कमी ना रहे, इसलिए आज हम आपको ऐसे 9 रंगों के बारे में बताएंगे जिनका इस पूजा में विशेष महत्तव है। कहा जाता है कि इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते हैं. अगर नवरात्रि में मां की कृपा चाहिए तो इन रंगों के कपड़े पहन कर ही पूजा करें. आइए जानते हैं इन रंगों के बारे में –

पीला रंग – नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं, कहा जाता है कि पीले रंग के वस्त्र धारण करके पूजा-पाठ करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

हरा रंग – नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्राचारिणी को हरा रंग बहुत पसंद है, इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें।

भूरा रंग – नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, इस दिन आप भूरे रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं।

नारंगी रंग – नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है, मां कुष्मांडा को नारंगी रंग पसंद होता है, इस दिन आप नारंगी रंग पहन कर मां दुर्गा की पूजा करें।

सफेद रंग – पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है, इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है।

लाल रंग – नवरात्रि के छठे दिन को षष्ठी कहते हैं, इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, इस दिन के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है।

नीला रंग – सप्तमी के दिन कालरात्रि की पूजा होती है, इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।

गुलाबी रंग – नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी को महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है, इसलिए इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर माता की पूजा करें।

बैंगनी रंग – नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना बेहद शुभ होता है, इस रंग के कपड़े पहनकर ही मां की पूजा करें और कन्याओं को खाना खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *