मोहकमगढ़ पुल के नीचे चिल्ला घाट में प्रतिमाओं का हुआ शांतिपूर्ण विसर्जन
1 min read
चित्रकूट – मूर्ति विसर्जन को लेकर चित्रकूट पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से विसर्जन स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान एसडीओपी राजेश बंजारे और थाना प्रभारी नीलेश तिवारी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लगातार निगरानी बनाए रखी।
चित्रकूट के रजौला बाईपास स्थित मोहकमगढ़ पुल के नीचे चिल्ला घाट पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जा सके।
एसडीओपी राजेश बंजारे व थाना प्रभारी नीलेश तिवारी विसर्जन स्थल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए थे। पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था ।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
