पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
सतना – राष्ट्रीय पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर बुधवार को सिविल लाइन के शहीद स्मारक तिराहे में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, सीएसपी मनीष त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शहीद दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियां ने शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए पुष्पगुच्छ से श्रद्धांजलि अर्पित किया। तदोपरांत पुलिस परेड दल द्वारा शोक शस्त्र की कार्यवाही की गई और बिगुल से लास्ट पोस्ट की धुन बजाई गई। इसके बाद शहीद स्मारक के दाहिने और बांए से परेड के जवान सलामी लेते हुए गुजरे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
