October 22, 2026

गुप्त गोदावरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

1 min read
गुप्त गोदावरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
Spread the love

पेट में गंभीर चोट, डायल 112 की मदद से जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र के गुप्त गोदावरी मार्ग पर पथरा के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पालदेव निवासी राम भैया पटेल (34 वर्ष), पिता मलखान पटेल, अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 19 MY 7678 से गुप्त गोदावरी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पथरा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम भैया पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट पुलिस सक्रिय हुई। घायल को डायल 112 की मदद से उपचार के लिए जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
फिलहाल दुर्घटना में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.