October 25, 2026

थर पहाड़ में चोरों का आतंक, घर का छप्पर तोड़कर जेवरात, नकदी और कपड़े चोरी

1 min read
थर पहाड़ में चोरों का आतंक, घर का छप्पर तोड़कर जेवरात, नकदी और कपड़े चोरी
Spread the love

पहले भी एक दर्जन बकरियां चोरी होने की बताई गई थी घटना

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत थर पहाड़ में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी और नए कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के छप्पर को तोड़कर अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
पीड़ित तुलसी यादव ने बताया कि घटना के दौरान उनकी मां घर में सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में थे। इसी दौरान चोर छप्पर तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी और नए कपड़े लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में इससे पहले भी चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें चोर कथित तौर पर एक दर्जन बकरियां चोरी कर ले गए थे। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
पीड़ित परिवार को चोरी हुए सामान की बरामदगी का इंतजार है। मामले में पुलिस की कार्यवाही और चोरी गए सामान की बरामदगी का इंतजार है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.