October 24, 2026

चित्रकूट पुलिस के द्वारा अवैध शराब को लेकर कई स्थानों पर दी गई दबिश

1 min read
चित्रकूट पुलिस के द्वारा अवैध शराब को लेकर कई स्थानों पर दी गई दबिश
Spread the love

शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई

चित्रकूट- अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा हनुमान धारा, मोहमगढ़, पालदेव, कटनी, गोदावरी एवं खटिकान-कामतान सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान खटिकान से 18 पाव, पालदेव-कटनी से 17 पाव तथा गोदावरी से 25 पाव शराब, कुल 60 पाव शराब जब्त की गई।

अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

चित्रकूट पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
वहीं चित्रकूट पुलिस द्वारा अपील की गई है कि अवैध शराब की बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें एवं कानून का पालन करें और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.