October 25, 2026

निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता जांचने चित्रकूट पहुंचा दल, लिए सैंपल

1 min read
निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता जांचने चित्रकूट पहुंचा दल, लिए सैंपल
Spread the love

निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल, जांच दल ने जानकारी देने से किया परहेज

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए रीवा से एक जांच दल पहुंचा। दल ने निर्माणाधीन सड़क से सैंपल लिए और सड़कों पर लगाए गए डिवाइडरों की भी जांच की। जांच की इस कार्रवाई के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जांच दल ने मौके पर सड़क पर लगाए गए डिवाइडरों की गुणवत्ता भी परखी गई। हालांकि, जांच की प्रक्रिया और उसके उद्देश्य के संबंध में जब मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चित्रकूट में चल रहे सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो रहे हैं या नहीं। स्थानीय स्तर पर लोगों की निगाहें जांच के नतीजों पर टिकी हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.