यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई
1 min read
ऑटो सहित थाने लाकर दस्तावेजों की जांच।
चित्रकूट- क्यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा 30 ऑटो चालकों को उनके ऑटो सहित थाने लाया गया है। सभी ऑटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन प्रमाण-पत्र, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी, चित्रकूट पुलिस द्वारा सभी ऑटो चालकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं तथा सड़क पर वाहन चलाते समय अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखें, चित्रकूट पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
