November 10, 2026

मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सर्चिंग के दौरान मिले थे आतंकी

1 min read
Spread the love

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के सुगन (शोपियां) में मंगलवार को उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब तलाशी ले रहे जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी इस पर जवाबी फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद करते हुए उन्हें सरेंडर करने के लिए भी कहा, लेकिन आतंकी फायरिंग करते रहे। देर रात गए तक मुठभेड़ जारी थी।

सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने देर शाम को शोपियां के सुगन गांव में तलाशी अभियान चलाया था। गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जवानों की घेराबंदी से बचने के लिए आतंकियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास के मकानों व आतंकी ठिकाना बने मकान में फंसे लोगों को फायरिंग के बीच ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। आतंकियों को सरेंडर कराने के लिए सेना ने स्थानीय लोगों से भी अपील कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.