November 11, 2026

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी

1 min read
Spread the love

केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्‍थापक रामविलास पासवान नहीं रहे। गुरुवार की शाम उन्‍होंने दिल्ली के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। राम विलास पासवान के निधन की पुष्टि एलजेपी के अध्‍यक्ष व उनके बेटे चिराग पासवान ने कर दी है। 74 वर्ष के थे की उम्र में उनका निधन हुआ।

रामविलास पासवान ने ही सन 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। करीब एक सप्‍ताह पहले अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा था। इसके बाद आज रात उन्‍होंने आखिरी सांस ली।

चिराग पासवान ने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा है कि पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वे जहां भी हैं, साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.