SIR फॉर्म भरने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में BLO की आत्महत्या
1 min read
जौनपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गोंडा में बीएलओ ड्यूटी पर विपिन यादव शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली । बताया जाता है कि विपिन यादव का सव, जब उनके गांव में पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिवार वाले का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छा गया और ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव के विपिन यादव गोंडा जिले में सहायक अध्यापक के पद के रूप में तैनात थे और ड्यूटी के पद पर तैनात थे कल जहर खाकर आत्महत्या कर लिए पत्नी का आरोप है खुद विपिन ने बयान दिया है कि एसडीएम और तहसीलदार वीडियो के दबाव में कहा कि पिछड़ी जातियों का वोट काटने के लिए दबाव बना रहे हैं विपिन के साले ने सचिन यादव में बताया कि एक दिन पहले बात हुई थी जीजा ने फोन पर बताया कि एसडीएम वीडियो और नेकपाल दबाव बना रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर पिछड़े वर्ग का वोट नहीं काटे तो तो आपको नौकरी नहीं करने दिया जाएगा तथा जेल के लिए भी धमकी दे रहे थे।


अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश
