March 28, 2026

सामूहिक शपथ और विशिष्ट व्याख्यान

1 min read
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्विद्यालय में सामूहिक शपथ और विशिष्ट व्याख्यान
Spread the love

चित्रकूट –महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर सामूहिक शपथ और व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कला संकाय में संपन्न संविधान दिवस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर मुख्य वक्ता एवं राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो नीलम चौरे ने
राष्ट्रीय आंदोलन के बीच संविधान निर्माण की रूपेखा कैसे हुई, पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो चौरे ने नेहरू रिपोर्ट के प्रावधानो पर भी चर्चा की। साथ ही संविधान निर्माण कैसे हुआ, पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि प्रो ललित सिंह विभागाध्यक्ष हिंदी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान द्वारा नागरिकों को मौलिक अधिकार व कर्तव्य प्रदत्त है।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका ने उपस्थित छात्र-छात्राये, शिक्षकों और कर्मचारी गणों को प्रस्तावना की शपथ दिलाया। सौहार्द पूर्ण वातावरण में आयोजित इस बौद्धिक कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *