September 30, 2026

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संगम तट पर किया शाही स्नान

1 min read
Spread the love

प्रयागराज: आज शाही स्नान के साथ अर्द्धकुंभ मेले की शुरुआत हो गई है. परंपरा के अनुसार मेले में सबसे पहले साधु-संतों का शाही जुलूस निकाला गया जिसके बाद शाही स्नान शुरुआत हुई. इस बार शाही स्नान में 14 अखाड़ों के साधु संतो ने हिस्सा लिया है. सभी अखाड़ों को स्नान के लिए अलग-अलग वक्त दिया गया जो चार बजे तक चलेगा.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी आस्था से अर्द्धकुंभ में डुबकी लगाते हुए ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुंभ पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘प्रयागराज में आरंभ हो रहे पवित्र कुंभ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं. मुझे आशा है कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधताओं के दर्शन होंगे. मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनें.

अर्द्धकुंभ में इस बार 8 शाही स्नान होंगे. अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्री के दिन यानी 4 मार्च को होगा. इसी दिन कुंभ मेले का समापण भी होगा. मान्यता है कि शाही स्नान के शुभ मुहूर्त पर डुबकी लगाने से अमर होने का वरदान मिलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.