November 13, 2026

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त चित्रकूट का लिया संकल्प

1 min read
पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त चित्रकूट का लिया संकल्प
Spread the love

चित्रकूट। – जनपद चित्रकूट के सीतापुर स्थित आनंद रिजॉर्ट में सनातन शोध संस्थान द्वारा संत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साधु-संतों एवं मंचासीन अतिथियों ने भगवान कामतानाथ, मां सरस्वती और गोस्वामी तुलसीदास के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 84 कोस चित्रकूट को केंद्र शासित क्षेत्र बनाने की पहल, कामदगिरि को विश्व धरोहर घोषित कराने, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त चित्रकूट बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर चित्रकूट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पर्यावरण विषय पर कवि सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा भी रखी गई।
सनातन शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रो. गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र को केंद्र शासित कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की पहल करना तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
वहीं संस्थान के महासचिव डॉ. मनोज त्रिपाठी ने बताया कि उनका संस्थान वर्ष 2022 से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण आधारित कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर कामदगिरि प्रथम मुखारबिंद के महंत मदन गोपाल दास, दिव्य जीवन दास महाराज, कथा वाचक लवलेश दीक्षित ,सीता शरण महाराज, हेमराज चौबे (नन्हे राजा), दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन सहित अनेक साधु-संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.