November 12, 2026

दीपावली मेला संपन्न होने के बाद चित्रकूट नगर में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी

1 min read
दीपावली मेला संपन्न होने के बाद चित्रकूट नगर में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी
Spread the love

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेला सफलता पूर्वक संपन्न होने के पश्चात नगर परिषद की टीम द्वारा चित्रकूट नगर में व्यापक साफ-सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। मेले के दौरान देश-देशांतर से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बाद नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सफाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नगर परिषद की टीम द्वारा कामता क्षेत्र के मुख्य मार्ग, बागरी धर्मशाला के सामने, सियाराम कुटी, शासकीय विद्यालय के सामने, गहोई भवन एवं वैदेही वाटिका के पास जमा कचरे को हटाया जा रहा है। वहीं पीली कोठी मार्ग स्थित हरिजन बस्ती में सड़क डिवाइडर एवं सड़क के किनारे सफाई कराई गई। पूर्वी मुखारविंद मंदिर के सामने आरसीसी सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की गई। इसके साथ ही मंदाकिनी नदी तट, मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग सहित नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नालियों में ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह के निर्देशन में नगर परिषद की टीम द्वारा लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है, ताकि चित्रकूट का वातावरण स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यवर्धक बना रहे। नगर में कहीं भी साफ-सफाई से संबंधित समस्या होने पर नागरिक स्वच्छता प्रभारी को सूचित कर सकते हैं, जिससे तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.