November 13, 2026

कलेक्टर ने किया कोटर उ.मा.वि. और अस्पताल निर्माण का निरीक्षण

1 min read
कलेक्टर ने किया कोटर उ.मा.वि. और अस्पताल निर्माण का निरीक्षण
Spread the love

सतना – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कोटर तहसील मुख्यालय के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर पठन-पाठन की व्यवस्थायें देखी। उन्होंने कोटर में 573 लाख रूपये की लागत से बन रहे 30 बिस्तरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण का भी निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण पीआईयू मंदाकिनी गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य जनवरी 2027 रखा गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम संदीप श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.