October 10, 2026

घर पर प्रसव होने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्यवाही

1 min read
घर पर प्रसव होने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्यवाही
Spread the love

मैहर – जिले में सुरक्षित मातृत्व को लेकर वार्ड क्रमांक 9 एवं वार्ड क्रमांक 14 में महिलाओं के घर पर प्रसव होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बांगरे को संबंधित क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के परिपालन में संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बांगरे ने बताया कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि घर पर प्रसव को हतोत्साहित करने के लिए मैदानी स्तर पर लगातार जागरूकता एवं परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उचित परामर्श, संपर्क और प्रोत्साहन के अभाव में घर पर प्रसव जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो उन्हें गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.