चित्रकूट के विकास कार्यों को गति देने कलेक्टर ने की समीक्षा
1 min read
गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
चित्रकूट – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मंगलवार को नगर परिषद चित्रकूट के कार्यालय में चित्रकूट में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रगति तथा निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चित्रकूट में चल रहे सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और प्रगति में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि विकास कार्यों का लाभ आमजन एवं चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिल सके। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश ।
