कामता नाथ परिक्रमा मार्ग पर दुकानदारों का अतिक्रमण, श्रद्धालु परेशान
1 min read
चित्रकूट – भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के प्रसिद्ध कामतानाथ परिक्रमा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने परिक्रमा पथ के किनारे कुर्सियां रखकर और पन्नी लगाकर रास्ते पर कब्जा कर रखा है, जिससे परिक्रमा मार्ग संकरा हो गया है।
इस अतिक्रमण के चलते पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं, व्हीलचेयर के सहारे परिक्रमा करने वाले दिव्यांग एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है।
धार्मिक नगरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कामतानाथ भगवान की परिक्रमा करने पहुंचते हैं। और आज कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण तीर्थ यात्रियों की भरी भीड़ रही ऐसे में परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण होना श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।
इस पर नगर परिषद को तत्काल संज्ञान लेकर परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सुगमता से परिक्रमा कर सकें।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश ।
