November 23, 2026

तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए विद्यालयों के आसपास से हटेंगी तंबाकू विक्रय की दुकानें

1 min read
तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए विद्यालयों के आसपास से हटेंगी तंबाकू विक्रय की दुकानें
Spread the love


कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

सतना – राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में तंबाकू के उपयोग को हतोत्साहित करने तथा तंबाकू नियंत्रण के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों का विक्रय करने वाली दुकानों को हटाने की कार्यवाही की जाए तथा विद्यालयों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए। इसी प्रकार जिले की 20 ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। नगरीय निकायों को तंबाकू उत्पादों के विक्रय से संबंधित वेंडर लाइसेंस व्यवस्था के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया। बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के विरुद्ध ब्लॉक स्तरीय प्रवर्तन दल गठित कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.