November 23, 2026

अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी तत्काल प्रस्तुत करें

1 min read
अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी तत्काल प्रस्तुत करें
Spread the love

सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखकर उनके यहां जिला स्तर में पदोन्नति पश्चात रिक्त हो गये प्रत्येक संवर्ग के पदों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण विशेष अभियान चलाकर किया जाना है। जिसकी निरंतर समीक्षा राज्य शासन स्तर से की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि जिला स्तर पर पदोन्नति हो जाने से निश्चित ही प्रत्येक संवर्ग में पर्याप्त पद उपलब्ध हुए होंगे। पदोन्नति उपरांत आपके कार्यालय में सीधी भर्ती के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की संवर्गवार जानकारी निर्धारित प्रपत्र में विशेष प्राथमिकता के साथ अनिवार्यतः उपलब्ध कराये। कलेक्टर द्वारा प्रत्येक सोमवार को टीएल बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा की जा रही है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.