डिवाइडरों मे लगे तार से फंस कर गिर रहे दो पहिया वाहन चालक
1 min read
डिवाइडरों मे लगे तार से फंस कर गिर रहे दो पहिया वाहन चालक
चित्रकूट – धर्म नागरी मे विकास कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सड़कों के बीच मे लगाए जा रहे विदूत पोल मे तार और पाइप डाले गए हैं जिसको ठेकेदार के द्वारा डिवाइडर के बीच मे बिना अंडर ग्राउंड डाले ही छोड़ दिया गया जिससे आने जाने वाले राहगीर और दो पहिया वाहन चालक फंस कर गिर रहें हैं। इस पर ठेकेदार की लापरवाही और गुणवत्ता विहीन कार्य पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, इस पर मामले को नगर परिषद अधिकारी को गंभीरता से संज्ञान लेते हुये संबधित ठेकेदार पर कार्यवाही करना चाहिए जिससे होने वाली दुर्घटना से बचाया जा सके।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
