October 16, 2026

गुप्त गोदावरी मार्ग पर सड़क किनारे गहरा गड्ढा, हादसे की आशंका

1 min read
गुप्त गोदावरी मार्ग पर सड़क किनारे गहरा गड्ढा, हादसे की आशंका
Spread the love

चित्रकूट – गुप्त गोदावरी मार्ग पर पालदेव स्थित फॉरेस्ट रेंज कार्यालय के सामने हर घर नल जल योजना पेयजल सप्लाई लाइन के कार्य के दौरान सड़क किनारे गहरा गड्ढा कई दिनों से खुला पड़ा है। यह मार्ग गुप्त गोदावरी जाने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले गड्ढे के कारण कई दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच चुके हैं। उनका आरोप है कि कार्य पूरा होने के बावजूद गड्ढे को न तो भरा गया है और न ही वहां किसी प्रकार के चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए हैं।
क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही गड्ढे को भरकर सुरक्षित नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार से तत्काल कार्रवाई कर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.