November 29, 2026

सिंहपुर पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर-प्रतिमा बागरी

1 min read
सिंहपुर पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर-प्रतिमा बागरी
Spread the love

राज्यमंत्री ने किया 118.07 लाख की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
सतना – रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 118.07 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 1.10 किलोमीटर लंबे सिंहपुर पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने की।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भी सुविधा मिलती है। सिंहपुर पहुंच मार्ग का निर्माण क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की विकास प्रक्रिया को गति प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सिंहपुर पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्राम सिंहपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.