November 29, 2026

फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

1 min read
फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
Spread the love

स्फटिक शिला घटनाक्रम से जुड़े मामले में चित्रकूट पुलिस की कार्रवाई, यूपी पुलिस का मिला सहयो

चित्रकूट – थाना चित्रकूट पुलिस ने अपराध क्रमांक 345/26 के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को मनोहर चाय क्षेत्र में स्फटिक शिला से संबंधित घटनाक्रम को लेकर थाना चित्रकूट में अपराध क्रमांक 345/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 296(ए), 115(2), 351(2), 3(5), 191(2), 191(3), 190 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से आरोपी रवि पांडे (25), पिता रघुनंदन पांडे, निवासी ग्राम जादूवा, थाना सिमरिया, जिला रीवा (मध्य प्रदेश), हाल निवासी मछली बाजार, कर्वी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चित्रकूट निरीक्षक नीलेश तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.