July 13, 2026

खरीफ फसलों के बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई राज्यमंत्री

1 min read
खरीफ फसलों के बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई राज्यमंत्री
Spread the love

सतना – नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सोमवार को जनपद पंचायत सोहावल में खरीफ फसलों के बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा किसानों को खरीफ फसल के लिए उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों का वितरण किया गया। सोहावल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि उन्नत बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय में सुधार आएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *