October 15, 2026

अग्निवीर सहित अन्य परीक्षाओं में सफलता पर कलेक्टर ने शौर्य संकल्प योजना के 13 युवाओं का किया सम्मान

1 min read
अग्निवीर सहित अन्य परीक्षाओं में सफलता पर कलेक्टर ने शौर्य संकल्प योजना के 13 युवाओं का किया सम्मान
Spread the love

सतना – शौर्य संकल्प योजना-2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर अग्निवीर एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले सतना जिले के 13 युवाओं को सोमवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सम्मानित किया। इन युवाओं में मोहित कुशवाहा, सत्यम कुशवाहा, मुस्कान साहू, आनंद केवट, शिवम कुशवाहा, छोटू कुशवाहा, राहुल साहू, हरिओम साहू, आयुष सिंह, विकास रजक, अंकित यादव, सचिन अहीर, योगेंद्र कुशवाहा तथा राहुल पटेल शामिल हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने युवाओं से भविष्य में भी इसी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री जितेंद्र वर्मा, सीईओ जनपद श्री अशोक मिश्रा, श्री राहुल पाण्डेय तथा सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री के. के.शुक्ला, इंजीनियर मनोहर कुमार उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने भी सफल अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.