October 9, 2026

विद्युत पोल में करंट आने से भैंस की मौत

1 min read
विद्युत पोल में करंट आने से भैंस की मौत
Spread the love

चित्रकूट – मिश्रा ढाबा के पास विद्युत पोल में करंट आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस लवलेश वर्मा पुत्र दुधवा वर्मा, निवासी रजौला की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत पोल में खुले और जर्जर बिजली के तार लटक रहे थे, जिनमें करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी,

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए खुले और जर्जर तारों को तत्काल ठीक कराने तथा पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.