मुख्यमंत्री ने चित्रकूट को 951 करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की दी सौगात।
1 min read
आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री
चित्रकूट को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ईको टूरिज्म का वैश्विक केन्द्र बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री
चित्रकूट उप्र – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आप सभी का मैं चित्रकूट की पावन धारा पर स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ प्रभु श्री राम जब चित्रकूट आये तो श्री राम के प्रति आपके पूर्वजों ने जो उस समय योगदान दिया था तो उसके प्रति कृतज्ञता करते हुए उपहार स्वरूप आज 951 करोड़ रूपये से 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया जो आज प्रभु श्री राम के संकट के समय का सबसे बड़ा संबल बना यह चित्रकूट जो भारत की पौराणिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है, जो चित्रकूट जनपद में त्रिकालदर्शी ऋषि महर्षि वाल्मीकि को अपना आश्रम बनाना पड़ा था और जिस जनपद को यह सौभाग्य प्राप्त है। संत तुलसीदास जी जैसा एक युग दृष्टा संत जिस धरा पर जन्म लिया हो, ऐसी पावन धरा जहां पर कामदगिरि परिक्रमा के माध्यम से हर श्रद्धालुजन अपने आप को पुण्य का भागीदार बनता है। मां मंदाकिनी की कृपा गुप्त गोदावरी, सती अनुसूया आश्रम और यहां पर स्थित तमाम ऐसे आध्यात्मिक केंद्र जो निरंतर आध्यात्मिक ऊर्जा से पूरे जनपद और पूरे प्रदेश को लाभान्वित करते हैं। ऐसी पावन आध्यात्मिक धरा में आने का अवसर प्राप्त हुआ है मैं इस पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी का अभिनंदन करता हूं। चित्रकूट के प्रति प्रभु श्री राम के प्रति आपके पूर्वजों ने जो उस समय योगदान दिया था तो उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उपहार स्वरूप 951 करोड़ रूपये की परियोजनायें जनपद को प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए पूरे चित्रकूट जनपदवासियों को मैं बधाई देता हूँ प्रभु श्री राम के संकट के समय उनका आश्रय प्रदान करने वाला कोई जनपद था तो वह जनपद चित्रकूट है याद करिए ना उस समय कैसे स्थिति रही होगी तब साधन नहीं रहे होंगे पर महर्षि भारद्वाज ने उन्हें कहा था कि जो यमुना जी के उस तट पर उस पार जाओगे तो वहां पर महर्षि वाल्मीकि मिलेंगे और महर्षि वाल्मीकि से पूछो कि आगे 14 वर्ष का वनवास का कालखंड कहां व्यतीत करना है और महर्षि वाल्मीकि की आज्ञा से भगवान राम चित्रकूट में आए थे लगभग 12 वर्ष उन्होंने चित्रकूट में व्यतीत किये यहां के कोलों के साथ यहां की वनवासी जातियों के साथ यहां के ऋषि मुनियों के सानिध्य में रहकर के उन्होंने 12 वर्ष यहां पर व्यतीत करने के उपरांत जब उन्हें लगा बारहवें वर्ष में की अभी तो कार्य बिष्ट है जिसके लिए निमित्त ने उन्हें 14 वर्ष का वनवास दिया है तो उन्होंने इसके बाद यहां से दक्षिण की ओर रुख किया था दंडकावरण्य में उन्होंने प्रवेश किया और पंचवटी में मां जानकी का अपहरण हो गया था बहन और भाइयों रामायण की गाथा हम सबको एक नई प्रेरणा देता है चित्रकूट जिस चित्रकूट को एक विकसित चित्रकूट के रूप में दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने की सामथ्र्य है वह सामथ्र्य पहले भी थी लेकिन पिछली सरकारों ने चित्रकूट के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था लोग भय के मारे नहीं आते थे आने-जाने के साधन नहीं थे महर्षि वाल्मीकि का आश्रम कितना अव्यवस्थित सा था राजापुर में कोई कार्य नहीं हो पाया था चित्रकूट में 2017 के पहले हम लोग आते थे कितना चित्रकूट में अवस्था की स्थिति हुआ करती थी ऐसे लगता था जैसे उपेक्षित सा है उपेक्षित जैसा लगता था जब मैं पहले अपने दौरे पर आया था मुख्यमंत्री बनने के बाद चित्रकूट के दौरे पर आया था मैंने यहां प्रशासन से कहा मैंने कभी कितना खराब करके रखा हुआ है यह चित्रकूट बहुत कुछ पाने का अधिकारी था और बहन और भाइयों आज का चित्रकूट मुझे कितना अच्छा लगा मैं अभी वाराणसी से मिर्जापुर होते हुए यहां आ रहा हूं उत्तर प्रदेश में पहाड़ी कितनी अच्छी चोटी पर एयरपोर्ट का निर्माण हो यह केवल चित्रकूट में ही संभव हो पाया है और चित्रकूट वासियों को मैं बधाई देता हूं बहुत जल्दी कुछ नए एअरक्राफ्ट आ जाते हैं देश के अंदर तो हम लोग यहां पर फिर से दिल्ली से और लखनऊ से वायु सेवा के साथ जब जोड़ेंगे तो चित्रकूट, चित्रकूट दिखाई देगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आज बुंदेलखंड की एक लाइफ लाइन बनी हुई है और अभी भरतकूप से आगे के निर्माण के कार्य को भी हम युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर याद करिये हजारों वर्ष पहले भगवान राम ने यहां पर जो साधना की थी उस साधना के फल स्वरुप संपूर्ण भारत सुरक्षित हुआ था उन्होंने यही से दंडकारण्य में प्रवेश करते हुए फिर लंका में चढ़ाई की थी सेतुबंध का निर्माण किया था इतना बड़ा कार्य इतनी विस्तृत भूभाग में करने के बाद इन हजारों वर्षों में यह शून्य हो गया है कुछ नहीं हो कर पाई पिछली सरकारें आजादी के बाद उपेक्षित हो गया लेकिन बहन और भाइयों अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का यहां पर कार्य हो रहा है और अभी यहां कुछ ही दिनों के बाद हम निवेश करने के लिए बड़े यूनिट का निवेश करने के लिए यहां पर आने जा रहे हैं आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में उत्तर प्रदेश की अपनी एक ताकत है यह ताकत आपने देखा होगा कल आदरणीय प्रधानमंत्री जी इंडोनेशिया में थे इंडोनेशिया ने भारत के साथ जो समझौते किये हैं उनमें उत्तर प्रदेश में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल को भी भारत आयात व निर्यात करेगा आपके जो है इंडोनेशिया के लिए, यह भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का उदाहरण है और एक्सपोर्ट की ताकत को बताता है रक्षा सेनाओं के पास अपने देश में बने हुए हथियार हो अस्त्र-शस्त्र होंगे और उसका एक केंद्र बिंदु आपका चित्रकूट भी होगा चित्रकूट भी होगा शस्त्रेण रक्षते रास्ते शास्त्र चिंता प्रबुद्धते इसका उदाहरण कोई बनेगा की शस्त्र और शास्त्र दोनों का संधान का केंद्र कोई बनेगा तो चित्रकूट बनेगा चित्रकूट जगतगुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय को हम लोगों ने राज्य शासन का विश्वविद्यालय बना दिया है अब विश्वविद्यालय यहां पर उन्नयन करेगा विकास की गति की स्पीड बढ़ाएगा अब चित्रकूट में वह सब कुछ है जिसकी हजारों वर्षों से इंतजार था और आजाद भारत में 75-70 वर्षों से जिसके लिए आप लालायित थे और बहन और भाइयों आज उसी के लिए आपको आस्वस्त करने के लिए मैं आपके पास आया हूं हमें कठिनाई हुई ये कठिनाई इसलिए हुई जिन क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार से जुड़े हुए एमएलए एमपी हैं वहां पर तो कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन जहां पर है नहीं वहां कोई बोलने वाला नहीं है समाजवादी पार्टी के लोगों को तो ठेके-पट्टे से ही फुर्सत नहीं है उनको जमीन कब्जा करने से ही फुर्सत नहीं है वो तो सरकार का डंडा है कि वह कब्जा नहीं कर पा रहे हैं लेकिन गिद्ध दृष्टि तो लगी हुई है बहन और भाइयों 2022 में चित्रकूट में भी डबल इंजन सरकार का कोई एमएलए होता भाजपा का कोई एमएलए होता तो चित्रकूट अब तक अयोध्या की तरह चमक रहा होता, काशी की तरह चमक रहा होता, प्रयागराज की तरह चमक रहा होता 2024 में अगर एमपी भी भारतीय जनता पार्टी का जीता होता, तो चित्रकूट पूरा जनपद और पूरा यह संसदीय क्षेत्र भी और तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा होता जो जनता की बुनियादी सुविधाएं हैं जिनके लिए जनप्रतिनिधि डे टुडे लड़ता है काम करता है मेहनत करता है परिश्रम करता है संघर्ष करता है तभी संभव हो पाता है जब जिस विचारधारा की सरकार हो वहां का एमएलए और एमपी हो तो विकास के कार्यों में फिर कोई बाधा नहीं बनती, बहन और भाइयों यही समस्या थी यही समस्या है चित्रकूट में हम लोग तो तब भी आ जाते हैं हर महीने मंत्रियों को भेजते हैं हर महीने यहां की समीक्षा लेते हैं विकास के कार्यों का रिव्यू करने के लिए मैं स्वयं आया हूं पीडब्ल्यूडी के मंत्री को लेकर आया हूं कि पीडब्ल्यूडी से जुड़े हुए क्या कार्य होने हैं लालापुर में क्या होना है राजापुर में क्या होना है कामदगिरि परिक्रमा के लिए क्या कुछ किया जाना है मंदाकिनी के तट को और सुंदर कैसे बनाया जा सकता है कर्वी के विकास के लिए क्या किया जाना है चित्रकूट के विकास के लिए क्या होना है गुप्त गोदावरी के बारे में क्या होना है और राजापुर और अन्य क्षेत्रों को कैसे हम व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा सकते हैं इन सब के बारे में बहन और भाइयों आज 951 करोड रुपए से अधिक की परियोजनाएं एक साथ चित्रकूट को हम दे रहे हैं पहले के सरकारें ने जो अपने आप को समाजवादी कहते थे चित्रकूट आने में डरते थे वह डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करते हैं अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हैं लेकिन जब सत्ता में आते हैं तो केवल केवल अपने परिवार के लिए कार्य करते हैं तब उनको सैफई परिवार से ज्यादा कुछ दिखाई नहीं देता उससे ज्यादा उनकी दृष्टि ही नहीं है उससे ज्यादा देख भी नहीं सकते सोच भी नहीं सकते परिवारवाद और वंशवाद से वह ऊपर उठी नहीं सकते विकास की कोई सोच नहीं थी उन लोगों के द्वारा लगातार जब भी उनको मौका मिला उन्होंने परिवारवाद और वंशवाद के नाम पर समाज में विद्वेष पैदा करने का जो विकसित कार्य किया है आज भी वे उसी तर्ज पर काम कर रहे हैं याद करिए डॉ राम मनोहर लोहिया के कारण कभी चित्रकूट और प्रदेश के तमाम अन्य भागों में रामायण मेलों का शुभारम्भ हुआ था रामायण मेला और आज के समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को अपना आदर्श मानते हैं औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं राम और कृष्ण को नहीं मानते भगवान राम के प्रति उनकी आस्था नहीं है भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनकी आस्था नहीं है सनातन के विरासत का लोग सम्मान नहीं करते हैं यही अंतर है और यही कहने के लिए मैं आया था यह लोग जब यह लोग भारत की विरासत का सम्मान नहीं कर सकते तो भारत के विकास के लिए भी इनके द्वारा कोई प्रयास नहीं हो सकता है यही तो करते रहे चार-चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार थी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तब भी बन सकता था रेलवे की बेहतर सुविधा तब भी मिल सकती थी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की सुविधा तब भी मिल सकती थी बहन और भाइयों जगतगुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता तब भी मिल सकती थी उत्तर प्रदेश का चित्रकूट आज जिस रूप में अपनी ओर लोगों को श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है और एयरपोर्ट का विकास जिस तर्ज पर हुआ है यह तब भी हो सकता था लेकिन तब कार्य करने की सामथ्र्य भी नहीं थी न विजन था और यही कारण था कि चित्रकूट इसकी पहचान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नहीं बल्कि भय और दहशत के रूप में हो गया था ऐसे लगता था कि जैसे ताड़का मारीज और सुबाहू और बक्सर में नहीं त्रेता में तो बक्सर में थे लेकिन लगता था कलयुग में भी चित्रकूट में ही आकर के बैठ गये हैं यह समाजवादी पार्टी के सरकार के समय होता था और इसलिए बहनों और भाईयों मैं आज सबको आस्वस्त करने के लिए आया हूं कि यह डबल इंजन की सरकार जो प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहले दिन कहा था हमारी सरकार सबका साथ और सबके विकास के भाव के साथ कार्य करेगी आज सबका साथ सबका विकास का भाव हर एक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है क्या गरीब है क्या किसान है क्या नौजवान है क्या महिलाएं हैं हर तबके के व्यक्ति के लिए कुछ ना कुछ सुविधाएं हैं गरीब के लिए फ्री में राशन की सुविधा है गरीबों के लिए आवास की सुविधा है गरीबों के घर में शौचालय की व्यवस्था है गरीब को विद्युत का फ्री में कनेक्शन है विद्युत के लिए फ्री में एलपीजी रसोई गैस का कनेक्शन है गरीब के लिए फ्री में ₹500000 की आयुष्मान भारत की सुविधा भी है यह सुविधा गरीबों के लिए दी गई है इसी पर तो सपाई लोग समाजवादी पार्टी की सरकार के समय डकैती डालते थे इसी को हड़प जाते थे आज जब डबल इंजन की सरकार है तो एनडीए के डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास के कार्य को द्विगति से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है नौजवानों को नौकरी दे रहे हैं 950 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी बिना भेदभाव के आज जब कोई भर्ती निकलती है और चित्रकूट के नौजवान का भी सिलेक्शन होता है मैं नियुक्ति पत्र देता हूं मैं पूछता हूं कहां से हैं वह कहता है चित्रकूट से हैं तो मुझे अच्छा लगता है कि चित्रकूट का नौजवान जो कल तक भय और दहशत का प्रतीक बना था आज सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहा है अब निवेश यहां भी आ रहा है क्योंकि अब भय नहीं है अब तो निवेश का वातावरण है फोरलेन की सड़कें एक सुंदर चित्रकूट हम सबके सामने है और वह आज हम सबको यहां पर देखने को मिला है बहन और भाइयों किसान को फसल बीमा योजना का लाभ भी मिल रहा है प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ भी मिल रहा है और किसानों को आज के दिन पर हम सब के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी दिया जा रहा है यह पहले नहीं मिलता था आज उसकी उपज को खरीदने का कार्य किया जा रहा है महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने के लिए कार्य हो रहा है और नहीं तो समाजवादी पार्टी की सरकार में तो देख सपाई बिटिया घबराई सपाईयों को देखकर के बिटिया भी घबरा जाती थी जो घर के बाहर ही नहीं निकलती थी यह उनकी पहचान बन चुकी थी आज तो यहां पर हम लोग एक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में यानी यह आध्यात्मिक टूरिज्म तो था ही अब ईको टूरिज्म के भी एक नए केंद्र के रूप में इसको विकसित करने के लिए हम लोगों ने यहां पर रानीपुर टाइगर रिजर्व को भी यहां के लिए आगे बढा़ने का कार्य प्रारंभ किया है बहन और भाइयों विकास की प्रक्रियायें जब एक साथ जुड़ती हैं और स्पीड जितनी अच्छी होती है प्रगति उतनी ही तेज होती है और प्रगति होगी तो समृद्धि को कोई रोक नहीं सकता कोई रोक नहीं सकता है आपने देखा होगा हम लोग अभी सीएम युवा योजना के अंतर्गत उद्यमी बन रहे नौजवानों को चेक उपलब्ध करवा रहे थे यह युवा अपने आप में स्वावलंबन के प्रतीक बन रहे हैं सरकार पर निर्भरता नहीं सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर के विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ भी रहे हैं और दूसरे नौजवानों को रोजगार देने की सामर्थ्य भी विकसित कर रहे हैं यह है नई पहचान और उसे पहचान को जोड़ने के लिए आज हम सब आपके बीच आए हैं आपसे कहने के लिए विकास की प्रक्रिया में ही सबका उत्थान है सबका भला है आने वाले भविष्य को हम सुरक्षित कर पाएंगे जो लोग समाज को जाति के नाम पर बांट रहे हैं क्षेत्र के नाम पर बांट रहे हैं भाषा के नाम पर बांट रहे हैं याद करना यह देश के सबसे बड़े दुश्मन है यह वही लोग हैं जो लोग विकास की जिनके पास कोई सोच नहीं है सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न करना अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए और यही पाप अगर मध्यकाल में नहीं होता तो देश कभी गुलाम नहीं हो सकता था बहन और भाइयों हमें ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान होना होगा आज भारत विकास की जिस यात्रा के साथ आगे बढ़ा है हम सब उस यात्रा में सहभागी बने हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत नई तरीके से आगे बढ़ रहा है मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है बिना रुके बिना टिके बिना थके प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और उसी प्रगति की यात्रा में सहभागी बनना आज का हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य बनता है इसी में हमारा वर्तमान भी और हमारे आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित है और आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए पूरे चित्रकूट जनपद को भी इसमें सहभागी बनना पड़ेगा बहनों और भाइयों आपने इधर कुछ समाचार सुने होंगे आपने देखा होगा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अचानक सक्रिय हो गई अचानक अचानक सक्रिय हुई और सक्रिय क्यों हुई जो जन्मजात अयोध्या को कोसने वाले लोग थे खानदानिक अयोध्या को कोसने वाली पार्टियां थीं उनको एक मुद्दा मिल गया उनको एक मुद्दा मिल गया याद करिए कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी और रामसेतु को तोड़ने के लिए जब कांग्रेस की सरकार ने शरारत प्रारंभ की थी राम भक्त एक जुट हुए थे तब माननीय उच्चतम न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट में तब कांग्रेस ने एक शपथ पत्र दाखिल किया था और शपथ पत्र दाखिल करते हुए कांग्रेस ने कहा था कि राम तो हुए ही नहीं यह काल्पनिक है यह कांगे्रस शर्म भी नहीं आई इनको भगवान राम और भगवान कृष्ण के बारे में इनको काल्पनिक कहने में तनिक भी लज्जा नहीं आई अगर राम और कृष्ण काल्पनिक हैं तो अयोध्या और चित्रकूट क्या है श्रृंगवेरपुर क्या है मथुरा वृंदावन क्या है बलदेव गोवर्धन क्या है बरसाना क्या है पंचवटी क्या है हमारे प्रभु को काल्पनिक बोलने वाले लोग किस मुंह से आज अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं किस मुंह से कर रहे हैं राम भक्तों पर गोली और लाठी चलाने वाले लोग किस मुंह से आस्था की बात अयोध्या के बारे में कह रहे हैं एक राम भक्त कहे चित्रकूटवासी कहे उसका स्वागत होना चाहिए क्योंकि चित्रकूट ने तो भगवान राम को लगभग 12 वर्ष तक अपने यहां आमंत्रित किया था रहने के लिए अवसर दिया था उनके साथ यहां पर एक सौहदर भाई जैसा व्यवहार किया था चित्रकूट मान सकते हैं देश का राम भक्त कहे तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन आज अयोध्या में आस्था के नाम पर अयोध्या को बदनाम करने राम की विरासत को बदनाम करने की साजिश और एक ठेका लगता है समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने ले लिया आपने देखा होगा लगभग 150 लोग अयोध्या में जो मंदिर में चढ़ावा आता है उसकी काउंटिंग में ट्रस्ट ने एक सिफारिश की कि हमें यह जानकारी मिली के चढ़ावे में जो पैसा आता है इसके नाम पर कुछ चोरी हो रही है इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करनी चाहिए राज्य सरकार से अनुरोध किया हमने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की सिफारिश को स्वीकार किया और एक उच्च स्तरीय कमेटी एसआईटी के रूप में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की 50 दल जांच किया और जो प्रमाण मिले केवल 06 लोग इसमें चोरी करते हुए पाए गए 02 लोग उसमें साजिश का हिस्सा थे यानी कुल आठ लोग एसआईटी ने अपनी सिफारिश ट्रस्ट को भेज दी ट्रस्ट ने उसके अनुसार एफआईआर दर्ज करवायी और उसमें कार्रवाई हो गयी फिर इसमें पूरी ट्रस्ट को बदनाम करने पूरी अयोध्या पर उंगली उठाने प्रभु श्री राम की विरासत को अपमानित करने का औचित्य कहां से होता था लेकिन लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भारत की पूरी की पूरी आस्था को आहत करने और उस पर प्रहार करने का ठेका ले लिया हर राम भक्त को हर भारत के आस्थावान नागरिक को इसके प्रति सचेत होना होगा यह वे लोग हैं जब इनको मौका मिला था तब यही समाजवादी पार्टी आज जो काम है यहां पर मंदाकिनी नदी के तट को सुंदरीकरण करने में खर्च करते हैं चित्रकूट के धार्मिक पवित्र स्थलों के सुंदरीकरण में पैसा खर्च करते हैं राजापुर और बाल्मीकि लालापुर में महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास जी के जन्म भूमि के सुंदरीकरण में जो पैसा खर्च करते हैं यही पैसा तो समाजवादी पार्टी कब्रिस्तान के बाउंड्रीवाल के नाम पर खर्च कर देती थी यानी पैसा आपका टैक्स आपका और आप ही की जमीन को कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करवा करके बाउंड्री के नाम पर कब्जा करवाने का काम है समाजवादी पार्टी करवाती थी आप याद करिए वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ लैंड कब्जा कर दी गई सरकारी लैंड भी गरीबों की लैंड भी धार्मिक स्थलों की लैंड भी और कब्जा कराने वाले कोई और नहीं थे यह कांग्रेसी थे या समाजवादी थे जब वक्फ का कानून बना और उसका वेरिफिकेशन की कार्रवाई हुई तो उसके खिलाफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी खड़े हो गए यानी वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ लैंड बेंच भी दी गई वारा-न्यारा किया गया यह सीधे-सीधे डकैती थी इसके नाम पर एक भी बार समाजवादी पार्टी नहीं बोली एक भी बार कांग्रेस नहीं बोली बल्कि जब मोदी जी ने इसके खिलाफ कानून बनाया उस लूट के खिलाफ कानून बनाया तो इन लोगों ने आन्दोलन किया इनका दोहरा चरित्र आज आप देख सकते हैं इस चरित्र को देखकर के गिरगिट सामा्रज्य शरमा रहा होगा कह रहा होगा देखो एक नई प्रजाति कहां से पैदा हो गई है कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नाम पर जो तुरंत रंग बदलती है दोहरा आचरण इनका है ये दोहरा चरित्र भारत की राजनीति को ही अविश्वनीय बना रहा है बहन और भाइयों आज आप सबको इन सभी षड्यंत्रों से सतर्क और सावधान होना होगा यह लोग किसी का सम्मान नहीं करते बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं करते बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर कन्नौज में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ था समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम हटा दिया याद करिए महर्षि वाल्मीकि का आश्रम इसी लालापुर में समाजवादी पार्टी के गुंडे वहां कब्जा करने पहुंच गए थे और तो हमारी सरकार आ गई तो इनको सबको दिन में ही तारा दिखने लगा था भाग गए सब नही ंतो यह लोग कब्जा करते थे वहां पर जहां इनको मौका मिलता था वर्ष 2017 में जो हम लोग आए थे तो मैं आने के बाद सबसे पहले कहा था मैंने कहा था जितने भी लोगों ने सरकारी जमीन को या गरीबों की जमीन को या व्यापारियों की जमीनों पर कब्जा किया है अगले 24 घंटे के अंदर खाली कर लेंगे नहीं खाली करेंगे तो फिर हम दूसरा तरीका अपनाएंगे बहन और भाइयों हमारे जो पोर्टल में जमीनी आई वह 64000 एकड़ लैंड आई थी जिस पर अवैध कब्जे हुए थे और ये सब समाजवादी पार्टी के लोगों ने कब्जे किए हुए आज वो मुक्त हो चुकी है उसी में निवेश हो रहा है उसी में नए विश्वविद्यालय बन रहे हैं मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं निवेश आ रहा है नौजवानों को नौकरी और रोजगार प्राप्त हो रहा है विकास और विरासत की यात्रा आगे बढ़ेगी नौजवानों के लिए अवसर आयेंगे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मैं चित्रकूटवासियों का आवाह्न करूंगा कि हम भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बने प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों को कहा है कि हमें 2047 में एक विकसित भारत की स्थापना करनी है विकसित भारत का मतलब विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश का मतलब है विकसित चित्रकूट विकसित चित्रकूट की परिकल्पना को साकार करने के लिए यहां की आध्यात्मिक विरासत को सजोये रखते हुए यहां की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए भौतिक विकास की मार्ग पर भी हमें मजबूती के साथ आगे बढ़ना होगा पूरी मजबूती के साथ और उसी मजबूती के साथ कार्य करते हुए आज हम सब यहां पर इन विकास कार्यों के साथ आए हैं
मऊ सराय अकिल मार्ग महिला घाट पर यमुना नदी में सेतु का आज लोकार्पण का कार्य मार्गों का चैड़ीकरण के कार्य का भी लोकार्पण का कार्य मंदाकिनी नदी बांन गंगा नदी वरदहा नदी और बाल्मीकि नदी पर सेतु पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग तहसील राजपुर में तुलसी स्मारक का सौन्दर्यीकरण तहसील मानिकपुर में शोभन सरकार, रामघाट के पास पर्यटन चैराहे का पर्यटन विकास का कार्य का भी लोकार्पण आज हो रहा है बहन और भाइयों परिक्रमा मार्ग सोमनाथ शिव मंदिर पर्यटन विकास कार्य और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर इनकी आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण कक्षा के लोकार्पण का कार्य भी आज यहां पर संपन्न हो रहा है इसके साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण आदि निर्माण कार्यों का शिलान्यस कर रहे हैं रामघाट एवं कामदगिरि मार्ग पर पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास भी हो रहा है देवांगना घाटी के पर्यटन विकास के कार्य का शिलान्यास मानिकपुर में इको टूरिज्म पर आधारित थीम पार्क के निर्माण का कार्य का शिलान्यास भी और इको टूरिज्म के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व के पास एक इको टूरिज्म के विकास कार्य का भी शिलान्यास हो रहा है यानी हम विकास की प्रक्रिया में बराबर के भागीदार बनेंगे और इसके लिए मैंने आपसे कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए हमें भौतिक विकास के पायदान पर मजबूती के साथ आगे बढ़ना है मुझे बहुत अच्छा लगा जब मैं यहां आया था मुझे चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मिले और उन्होंने इस विद्यालय में मुझे बताया कि 7000 से अधिक बच्चे इंटर कॉलेज में अध्ययन करते हैं इस प्रकार के संस्थान और इसके लिए मैं विद्यालय परिवार को भी आप सभी चित्रकूटवासियों को भी 951 करोड रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति कर रहा हूं आप सबको में बधाई देता हूं अपनी शुभकामनाएं देता हूं और विश्वास करता हु।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस अधीक्षक को निर्देश की जनपद में कानून व्यवस्था का राज रहना चाहिए मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश मंत्री अनिल यादव, पुलिस महानिरीक्षक श्री ज्योति नारायण,
मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा राजेश एश, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, आनंद शुक्ला अध्यक्ष दृष्टी को ऑपरेटिंग बैंक चित्रकूट बाधा पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री अश्विनी अवस्थी व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारी गढ़ उपस्थित थे।


बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संबद्ध चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देय भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पोषण किट की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को एक-एक टीबी मरीज गोद लेकर उसके उपचार एवं पोषण में सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में न्यूनतम 300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
वन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि 12 जुलाई को प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगभग 88 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा गड्ढों की खुदाई एवं पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। माननीय मुख्यमंत्री ने वन भूमि पर अवैध कब्जों की समीक्षा करते हुए उन्हें हटाने तथा जिन वन मार्गों का जनसामान्य द्वारा उपयोग किया जाता है, उनके विकास हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 290 निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर विचरण करता हुआ न मिले। उन्होंने भूसा बैंक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सभी गोशालाओं में भूसे के साथ-साथ हरे चारे की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में 141 इंटर कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 114 विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने छात्र संख्या की समीक्षा करते हुए प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत स्वीकृत समस्त कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1,262 विद्यालय संचालित हैं तथा लगभग 1.11 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में लगभग 25 हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन कराया गया है। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय से निःशुल्क यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, बैग एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कृषि एवं बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने अग्रणी जिला प्रबंधक को किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2025-26 में 1,858 कृषकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री ने उर्वरक एवं बीज की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समयबद्ध क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने को भी कहा।
खनिज विभाग की समीक्षा में माननीय मुख्यमंत्री ने अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा अन्य राज्यों से आने वाले अवैध खनन से जुड़े वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को राजापुर क्षेत्र में प्रस्तावित फ्रंट कॉरिडोर का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने रामघाट स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु बांध निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को परियोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सड़क परियोजनाओं सहित स्थानीय विकास संबंधी विषय भी उठाए गए। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में जनपद चित्रकूट में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं तथा इसकी स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सड़क अवसंरचना सराहनीय है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों, विशेषकर पैमाइश एवं नामांतरण के मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने चित्रकूट को धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु छोटी धर्मशालाओं के विकास पर भी बल दिया।
उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, थाना व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर अफवाह एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में महिलाओं से संवाद स्थापित करने तथा शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क विस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-माफियाओं, तस्करों एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को कोर ग्रुप की नियमित बैठक कर कानून-व्यवस्था की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चित्रकूट ने विगत वर्षों में विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग पुराने कार्यों एवं नए कार्यों की कार्ययोजना पर समीक्षा की गई।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मंडल के ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण, नवनिर्माण व अन्य जिला मार्ग व राजमार्ग का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण
बाईपास एवं सड़क सुरक्षा, लघुसेत एवं दीर्घसेतु की कार्ययोजनाएं से संबंधित जनपद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अनुमोदित की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण होना चाहिए।
बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री अजय चौहान, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अशोक कुमार द्विवेदी, मुख्य अभियंता बांदा मंडल लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राघवेंद्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।
