November 20, 2026

नक्शा विहीन गांवों के नक्शे बनाने और स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य में गति लाये

1 min read
नक्शा विहीन गांवों के नक्शे बनाने और स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य में गति लाये
Spread the love


राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों को जिले के नक्शा विहीन गांवों के नक्शे तैयार करने की कार्यवाही और स्वामित्व योजना के तहत प्लाटों की रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है। राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 एवं एनवीडीए तथा लोक निर्माण विभाग की योजनाओं में भूमि संबंधी समन्वय के मुद्दों पर समीक्षा की। इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, राहुल सिलाडिया, एलआर जांगड़े, संदीप श्रीवास्तव, सुभाष मिश्रा, डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र वर्मा, संदीप परस्ते, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
राजस्व अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि एमपीएसईडीसी द्वारा कुल 214 गांवों के नक्शे प्रदाय किये गये थे। जिनमें 105 नक्शे डिजिटाइज्ड कराने भोपाल भेजे गये है। 109 नक्शे डिजिटाइज्ड करने के लिए शेष है। वेबजीआईएस पोर्टल पर 89 नक्शे अपलोड किये जा चुके है। शेष 16 नक्शे अपलोड के लिए शेष है। कलेक्टर ने कहा कि नक्शा विहीन गांवों के नक्शे तैयार करने के कार्य की एसडीएम प्रतिदिन समीक्षा करे। संबंधित क्षेत्र के पटवारी और तहसीलदार एसओआई कार्यालय जबलपुर से सम्पर्क कर त्रुटि पूर्ण नक्शों का सुधार दो दिवस के भीतर कराये। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि 30 नवम्बर तक नक्शा विहीन गांवों के नक्शे तैयार कर लिये जाये।
स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि 23 नवम्बर तक सभी गांवों में फर्स्ट पब्लिकेशन हो जाना चाहिए। स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य में रहिकवारा पटवारी द्वारा कुल 1272 प्लाटों में से 1121 प्लाटों की रजिस्ट्री करने पर प्रोत्साहन दिया गया। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने और कमजोर प्रगति पर खाम्हा पटवारी सुखेन्द्र प्रसाद पटेल, चूल्ही पटवारी गेंदराज सिंह को तीन दिन में अपेक्षित प्रगति नहीं लाये जाने पर निलंबित करने के निर्देश दिये।
राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सतना जिले का 17वां स्थान है। कुल लंबित 2672 शिकायतों में अभी भी 1919 शिकायतें निराकरण के लिए लंबित है। इनका निराकरण समय-सीमा में करें। जबकि आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व संबंधी 10055 प्रकरणों का पंजीयन अब तक किया गया है और 9829 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। केवल 226 प्रकरण शेष है। सर्वाधिक लंबित प्रकरणों में 186 सीमांकन के प्रकरण दर्ज है।
राजस्व में चल रहे न्यायालयीन मामलों के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व और सिविल न्यायालयों में अंतर होता है। राजस्व अधिकारी को फील्ड में जाकर मौका मुआयना भी करना चाहिए। रास्ता विवाद के प्रकरण और धारा 250 के प्रकरणों में राजस्व अधिकारी फील्ड पर जाकर प्रकरण का निराकरण करें। बरगी नहर के निर्माण में नयागांव, बसुधा, जमुनिहाई, रहिकवारा में स्थानीय समस्या होने पर कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जाकर निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होते हैं। विकास परियोजनाओं की अडचनों को दूर करने विहित शक्तियों का भी उपयोग किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी राजस्व वसूली, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री सहित राजस्व के कार्यो में गति लाये। दो सप्ताह बाद पुनः राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जायेगी।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.