भाजपा ने किंगफिशर और कांग्रेस के संबंधों को लेकर आरोप लगाया
1 min read
नई दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कई प्रकार के आरोप लगाए। संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर नेशनल हेरॉल्ड मामले से लेकर किंगफिशर एयरलाइंस मामले में उनका नाम जोड़ते हुए उनपर हमला किया। संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हवाले के पैसे के लेन-देन पर भी आरोप लगाए।
संबित पात्रा ने तो इतना कहा कि, किंगफिशर एयरलांइस में मुझे लगता है कि यह विजय माल्या की नहीं बल्कि गांधी परिवार या राहुल गांधी की कंपनी है। गांधी परिवार ने किंगफिशर के पैसे का उपभोग किया है। उनके मेहमान के रूप में गांधी परिवार को किंगफिशर से छूट मिलती थी। यूपीए सरकार में डॉ मनमोहन िंसंह और सोनिया गांधी ने उसकी मदद की। संबित पात्रा ने किंगफिशर मामले में कांग्रेस पार्टी पर अय्याशी के आरोप लगाये। राहुल गांधी इस मामले पर पूरी तरह बैकफूट पर है।
संबित ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए उससे जवाब मांगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने डिफॉल्टर किंगफिशर को सोनिया गांधी के कहने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लोन दिलवाया कांग्रेस पार्टी इसका जवाब दे। राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर इसका जवाब दें।
संबित पात्रा ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर काला धन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाया। संबित ने कहा, ‘पी. चिदंबरम काला धन के मित्र, पिता और दार्शनिक हैं। कांग्रेस पार्टी काला धन की लेन देन कर रही थी।