December 13, 2025

भाजपा की सरकार में टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी : अमित शाह

1 min read

जयपुर : जयपुर के बिड़ला स्टेडियम में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘लोकतंत्र में भाजप की गहरी आस्था है। हमारा मानना है कि चुनाव सिर्फ संवैधानिक फेरबदल का जरिया ही नहीं है, बल्कि चुनी हुई सरकार के कामकाज का ब्यौरा देने का माध्यम है। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भी जरिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा और आंगनवाड़ी बहनो के मानदेय को बढ़ाकर उनके जीवन में प्रकाश डालने का काम किया है।

भारत विश्व की बढ़ती अर्थव्यवस्था

अमित शाह ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद टैक्स देने वालों की संख्या दुगुनी हो गई है। भारत आज दुनिया में छठे नंबर की अर्थव्यवस्था पर है। दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था अगर कहीं है तो वो भारत ही है। हमने सोचने का स्केल बदला था, पहले योजना बनती थी कि इतने लोगों को गैस सिलेंडर मिलेगा, अब योजना बनती है कि सिलेंडर के बगैर कोई नहीं रहेगा।

राहुल गांधी से अमित शाह ने क्या प्रश्न

अपने संबोधन में अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, ‘राहुल गांधी को नजर नहीं आता कि मोदी सरकार ने क्या किया है। अगर उनकी चार पीढ़ियां जनता के घरों में बैंक की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था, बिजली पहुंचाते तो ये सब हमारे भाग्य में नहीं आता। राहुल गांधी प्रधानमंत्री से सवाल करते हैं कि आप सेना के खून की दलाली करते हो, क्या देश की रक्षा के लिए दुश्मन के देश में जाने वाले जवानों के हौसला अफजाई के लिए राहुल गांधी के पास शब्द नहीं हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *