February 11, 2026

वैलेंटाइन के मौके पर जियो ने जारी किया ये खास आॅफर

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली (12 फरवरी): अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लाने वाली रिलायंस जियो ने वैलेंटाइन पर यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। जियोफोन के ग्राहक अब अपने इस 4जी फीचर फोन में सोशल मीडिया एप फेसबुक का भी इस्‍तेमाल कर पाएंगे।

जियो ने कहा कि उसके ग्राहक बुधवार यानी वैलेंटाइन डे से जियो एपस्‍टोर से फेसबुक एप डाउनलोड कर सकेंगे। फेसबुक एप का यह नया संस्‍करण विशेषरूप से जियो काई ओएस के लिए बनाया गया है। इसमें पुश-नोटिफि‍केशन, वीडियो और एक्‍सटरनल केंटेंट लिंक के समर्थन वाले फीचर्स शामिल होंगे।जियो द्वारा जारी बयान के मुताबिक उसकी इस पहल से वे लोग भी फेसबुक का इस्‍तेमाल कर सकेंगे जो अभी फीचर फोन का इस्‍तेमाल करते हैं। जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि फेसबुक तो अभी शुरुआत है। जियोफोन दुनिया की बेहतरीन मोबाइल एप को एक ही जगह लाएगा, जो जियोफोन का ग्राहकों से वादा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *