September 13, 2026
Spread the love

जौनपुर : तहसील सभागार में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें डीएम की अध्यक्षता में प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया जाना था। डीएम की आने की सूचना पर फरियादी बेसब्री से इंतजार करते रहे, लेकिन डीएम नहीं पहुंच सके। जिसकी वजह से कुछ फरियादी मायूस होकर लौट गए कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। हालांकि सीएमओ यहां पहुंचे थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 112 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। देरशाम तक फरियादियों का आना जाना लगा रहा। एसडीएम चन्द्र प्रकाश पाठक और तहसीलदार राम सुधार ने लोगों की शिकायतें सुनी। अनेक लोग प्रार्थना पत्र दिए बिना ही लौट गए। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *