April 28, 2024
Spread the love


जौनपुर : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ। मतदान केन्द्रों पर आलेख मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में उप जिलाधिकारी सदर नितीश कुमार सिंह ने वोटर बनने हेतु फार्म वितरित करतें हुए किया। तथा बताया कि दावे व आपत्तियां 15 दिसम्बर तक प्राप्त किए जायेंगें। जिसके अन्तर्गत एक जनवरी 2021 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही हैं वें या जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है वो फार्म 6 भर कर वोटर बनने हेतु आवेदन कर सकते हैं। तथा मृतक/शिफ्टेड/डबल मतदाता का नाम काटने के लिए फार्म 7 तथा नाम में त्रुटि सुधार हेतु फार्म 8 भर सकते हैं। इस कार्य के लिए अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ. से सम्पर्क करें या वोटर पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण का विशेष कार्यक्रम 22 व 28 नवम्बर, 5 व 13 दिसम्बर को रखा गया है। दावे और आपत्तियो का निस्तारण 5 जनवरी को किया जायेगा। 14 जनवरी तक पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर, बी.एल.ओ. द्वारा फार्म छ बांट कर वोटर बनने हेतु प्रेरित किया गया।

संदीप कुमार ,भारत विमर्श न्यूज़ जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.