महर्षि कश्यप जयंती को लेकर वाहन रैली की तैयारी बैठक संपन्न
1 min read
सतना – महर्षि कश्यप जयंती एवं वैश्य दिवस के उपलक्ष्य में श्री वैश्य परिषद, जिला सतना द्वारा 14 सितंबर को आयोजित होने वाली विशाल वाहन रैली को लेकर तैयारी बैठक अमित हार्डवेयर, खेरमाई रोड में संपन्न हुई।
बैठक में वाहन रैली संयोजक एवं कशौधन नवयुवक मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने विभिन्न वैश्य घटकों के युवा साथियों के साथ रैली को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विकास गुप्ता ने कशौधन वैश्य समाज, खरे वैश्य समाज, खरे केशरवानी समाज एवं केशरवानी समाज के युवा साथियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर वाहन रैली को सफल बनाएं।
बैठक में प्रमुख रूप से युवा वैश्य परिषद अध्यक्ष बलराम गुप्ता , वैश्य महासम्मेलन नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता माधवगढ़ कशौधन नवयुवक मंडल संगठन मंत्री सुमित गुप्ता, युवा समाजसेवी छवि गुप्ता एवं धीरज गुप्ता सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
