September 11, 2026

बाढ़ के बाद चित्रकूट में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, कामतानाथ के दर्शन व परिक्रमा के लिए लगीं कतारें।

1 min read
बाढ़ के बाद चित्रकूट में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, कामतानाथ के दर्शन व परिक्रमा के लिए लगीं कतारें।
Spread the love

चित्रकूट- चित्रकूट में आई भीषण बाढ़ के प्रकोप के बाद पहली बार पड़ रही भदई अमावस्या के पावन अवसर पर चित्रकूट में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बीते कल से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी था, जिसके बाद आज तड़के से ही कामतानाथ मंदिर और परिक्रमा मार्ग पर दर्शनार्थियों का तांता लग गया। श्रद्धालु भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन करने के साथ आस्था के साथ परिक्रमा लगा रहे हैं। मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *