May 6, 2024

उत्तर प्रदेश उपचुनाव :मल्हनी जौनपुर की सीट पर 57.05 फीसदी मतदान

1 min read
Spread the love

पुरषों ने 55.52 फीसदी और महिलाओं 58.73 फीसदी किया मतदान

मतदातओं ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया

ल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक 56.65 फीसदी मतदान हुआ। 365013 मतदाताओं ने 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। इस दौरान कई केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा। मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

इस बार उप-चुनाव में मतदान का कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुबह सात से सायंकाल छह बजे तक समय निर्धारित था। सुबह सात बजे अधेड़, बुजुर्ग पहले मतदान केन्द्र पर पहुंचे। फिर लोग धीरे धीरे लोग निकले। युवतियां भी उत्साहित रहीं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए विधानसभा में कई माडल बूथ बना रखे थे। क्षेत्र के शिवापार, सिकरारा, नौपेड़वा, करंजाकला अन्य इलाकों में खूब वोट निकले। सुबह वोट का प्रतिशत थोड़ा धीमा रहा लेकिन 11 बजे के बाद जब बूथों पर भीड़ लगी तो स्थिति बदलती गई। कई इलाकों में सूची में नाम कट जाने पर मतदाता निराश दिखे। मतदान केन्द्रों पर ऐसे लोगों को पुलिस ने खड़ा होने नहीं दिया। नौपेड़वां क्षेत्र के रन्नों में मुस्लिम महिलाएं घरों से निकलीं। क्षेत्रों में कमिश्नर, आईजी, डीएम व एसपी के अलावा पर्यवेक्षकों के चक्कर बराबर लग रहे थे। मतदान के दौरान कई केंद्रों ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। इससे लगभग आधे घंटे तक वोटिंग प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.