October 17, 2026

टिकट दलाल चढ़ा आरपीएफ के हत्थे

1 min read
Spread the love

आरपीएफ मुख्यालय के निर्देश पर जौनपुर जंक्शन स्थित आरपीएफ पोस्ट के इन्सपेक्टर शैलेश कुमार के नेतृत्व में टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को आरपीएफ उप निरीक्षक जेसी शर्मा,उप निरीक्षक बीके सिंह व हेड कांस्टेबल रीता सिंह ने गौरा बाजार थाना गौराबादशाहपुर में एक दुकान पर छापेमारी की। इसमें मोहम्मद युनूस पुत्र स्व.मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भविष्य में यात्रा पांच टिकट मूल्य 14 हजार 23 रुपए तथा पूर्व में यात्रा किए गए 154 ई.टिकट कीमत दो लाख 44 हजार 324 रुपए बरामद किया गया। इसके अलावा आरपीएफ ने टिकट बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण को कब्जे में ले लिया। इस छापेमारी से अवैध रूप से रेलवे टिकटों का कारोबार करने वालों में हड़कम्प मचा है। आरपीएफ ने पकड़े गए टिकट दलाल का चालान कर दिया।

संदीप कुमार ब्यूरो चीफ , भारत विमर्श न्यूज़ जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.