December 13, 2025

आप भी देखना चाहते हैं ‘ब्लू मून’ तो हो जाइए तैयार

1 min read

अगर आपकी कल्पना के चलते आपने भी कभी चांद को नीला देखने का सोचा है तो अब इस कल्पना को सच में देखने का समय आ गया है। जी हां 31 अक्टूबर को दुनिया में ब्लू मून दिखाई देगा। एक तरफ जहां 2020 को बुरे साल का टैग मिला हुआ है उसी के बीच चांद प्रेमियों के लिए ये साल खास है।

दरअसल ब्लू मून एक असामान्य घटना है जो कि हर दो या तीन साल में देखने को मिलती है लेकिन वर्ष 2020 में दिखने वाले इस नीले चंद्रमा को दोबारा देखने के लिए साल 2039 तक का इंतजार करना पड़ेगा। ‘ब्लू मून’ अर्थात ‘नीला चांद’ कहलाने वाला यह दुर्लभ नजारा लोगों के लिए काफी खास होने वाला है।

नासा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर ब्लू मून पीले और सफेद दिखते हैं, लेकिन ये चांद उन सभी से हटकर होगा जो अभी तक देखे गए हैं। कैलेंडर के महीने में बदलाव होने पर दूसरी पूर्णिमा के चंद्रमा के भौतिक गुणों (आकार-प्रकार) में बदलाव नहीं होता है, इसलिए इसका रंग एक ही रहता है। नासा ने बताया कि वैसे कभी-कभी नीला चांद दिखना सामान्य है लेकिन इसके पीछे वजह अलग होती है। ये अक्सर वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते नीला नजर आने लगता है।

इसी तरह की घटना का एक उदाहरण साल 1883 में सामने आया था। उस दौरान ज्वालामुखी क्राकोटा फट गया था। इससे ज्वालामुखी से निकलने वाली धूल हवा में घुल गई थी। इससे चांद नीला दिखाई देने लगा था लेकिन ये खगोलीय घटना नहीं मानी जाएगी। वैसे भी ब्लू मून का अर्थ नीला चांद नहीं है। बल्क‍ि एक माह में दो पूर्ण‍िमा होने पर दूसरी पूर्ण‍िमा के फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है। इस तरह की खगोलीय घटनाएं कई साल में एक बार होती हैं। ये ब्लू मून मासिक यानी कैलेंडर के आधार पर होगा। 31 अक्टूबर, 2020 को पूर्णिमा होगी यानी इस दिन पूरा चांद दिखाई देगा। वैसे अक्टूबर के महीने में दो पूर्ण चंद्रमा निर्धारित हैं, लेकिन इसमें बाद का यानी 31 अक्टूबर का पूर्ण चंद्रमा ब्लू मून के रूप में नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *