November 11, 2026

प्रेरणास्त्रोत रामेश्वर नामदेव बने राजगढ़ जिले के नामदेव समाज अध्यक्ष, इंजी. अरुण नामदेव ने किया सम्मानपूर्वक नियुक्त

1 min read
Spread the love

भोपाल – राजगढ़ जिले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, प्रेरणास्रोत श्री रामेश्वर नामदेव को नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद और सम्मान उन्हें 20 जुलाई 2025 रविवार, भोपाल स्थित नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के सामुदायिक भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। यह नियुक्ति समाज के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव, भोपाल युवा अध्यक्ष आशीष नामदेव, गुना अध्यक्ष भगवानदास नामदेव एवं भवन प्रभारी राम नामदेव की उपस्थिति में की गई।

माल्यार्पण, शाल-श्रृंगार और नियुक्ति पत्र से किया सम्मान
समाज के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रामेश्वर नामदेव को माल्यार्पण व शाल-श्रृंगार के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें राजगढ़ जिला अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष इंजी अरुण नामदेव और भोपाल युवा अध्यक्ष आशीष नामदेव ने सौंपा।

रामेश्वर की कर्मठता और मिलनसारिता समाज के लिए मिसाल है- इंजी अरुण नामदेव
प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव ने रामेश्वर नामदेव के सरल, समर्पित एवं समाजहितकारी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में समाज के उत्थान हेतु कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “रामेश्वर जी की कर्मठता और मिलनसारिता समाज के लिए एक मिसाल है।” इस मौक़े पर उपस्थित समाजजनों ने तालियों और बधाइयों के साथ उनका हर्षोल्लास से स्वागत किया। यह नियुक्ति राजगढ़ जिले में नामदेव समाज को नई दिशा देने वाली साबित होगी

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.